Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने वाले दो शातिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

केनरा बैंक के प्रबंधक दीपक रावत ने थाना छाता में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें प्रबंधक ने लिखा कि चोरों ने एटीएम तोड़ा जिसकी वजह से एटीएम का कंप्यूटर, सीपीयू और कैश डिस्पेंसर टूट गया। चोर एटीएम के कैश लॉकर को तोड़ने में नाकाम रहे।

27 Oct 2023

एटीएम मशीन को तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने वाले दो शातिर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के गोवर्धन चौराहा के समीप केनरा बैंक के एटीएम मशीन को तोड़कर रुपए चोरी करने का प्रयास करने वाली दो शातिरों को छाता पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, दोनों गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया है। यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिगुण बिसेन ने शुक्रवार दी है।

उन्होंने बताया कि थाना छाता क्षेत्र में 25 अक्टूबर की रात करीब 9 बजकर 15 मिनट पर दो चोर घुसे और रुपए चोरी करने के प्रयास में गोवर्धन चौराहा के समीप लगे केनरा बैंक के एटीएम मशीन को तोड़ने लगे। चोरों ने काफी प्रयास किया लेकिन वह एटीएम से चोरी नहीं कर पाए।

केनरा बैंक के प्रबंधक दीपक रावत ने थाना छाता में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें प्रबंधक ने लिखा कि चोरों ने एटीएम तोड़ा जिसकी वजह से एटीएम का कंप्यूटर, सीपीयू और कैश डिस्पेंसर टूट गया। चोर एटीएम के कैश लॉकर को तोड़ने में नाकाम रहे। पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। जिसमें दो चोर उसको तोड़ने और रुपए चोरी करने का प्रयास करते दिखे। पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरे में दिखे, चोरों के बारे में जानकारी की तो पता चला कि दोनों बरसाना कस्बा के रहने वाले शिवम और प्रमोद हैं।

छाता पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचनानुसार दोनों शातिरों को खानपुर गोवर्धन रोड पर योजना बनाते हुए पकड़ने का प्रयास किया लेकिन दोनों पर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो शिवम और प्रमोद घायल हो गए। पुलिस ने घायल चोरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिवम और प्रमोद के पास से मोटर साइकिल,2 तमंचा 9 कारतूस, एटीएम तोड़ने में प्रयोग की गई हथौड़ी,2 पेचकस,2 प्लास और 1 टायर लीवर बरामद किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News